सिविल सेवा सामान्य-अधययन पत्र के लिए पुस्तक सूची


साथियों, सिविल सेवा के लिए सामान्य अधययन पत्र की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची मैं यहाँ दे रहा हूँ। यह सूची प्राम्भिक एवं मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम को आच्छादित करती है। हाँ, पर यह सूची बस सांकेतिक है, एक-एक विषय पर अभी ३-४ स्तरीय किताबें उपलब्ध हैं, आपको उस बुक को चुनना है जो आपको पढने और समझने में अच्छी लग रही हो। आपको यह ध्यान में रखना है की आपको सिलेबस तैयार करना है न की किताबे। किताबो से वे ही चैप्टर पढ़े जो सिलेबस में पढने हो।एक बार सिलेबस को समाप्त करने के बाद आप किसी भी नई किताब को देखकर यह पता कर सकते हैं की उसमे आपके कामका और कुछ है या नही। वैसे NCERT की ९,१०,११,१२ क्लास की किताबों को आप आंख मूंदकर सामान्य अधययन का आधार बनाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं.



१.इतिहास हेतु

-आधुनिक भारत- यशपाल एवं ग्रोवर

-स्वाधीनता संग्राम-विपिन चंद्र

-आजादी के बाद का भारत- विपिन चंद्र

-प्रतियोगिता दर्पण -कला-संस्कृति अतिरिक्तांक

-प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत- प.द.अतिरिक्तांक (सिर्फ़ प्रारंभिक परीक्षा हेतु)



२.भूगोल हेतु



-Atlas- Oxford Student's Atlas या हिमालय एटलस

-११ एवं १२ की NCERT की बुक या भारत का भूगोल-खुल्लर

-प्रतियोगिता दर्पण भूगोल अतिरिक्तांक प्राम्भिक परीक्षा के लिए



३.प्रशासन एवं संविधान

-भारतीय राज्यव्यवस्था-लक्ष्मीकांत

-हमारा संविधान- सुभाष कश्यप या बासु



४.अर्थशास्त्र एवं भारतीय अर्थव्यवस्था

-प्रतियोगिता दर्पण का भारतीय अर्थव्यवस्था अतिरिक्तांक

-भारतीय अर्थव्यवस्था- रुद्रदत्त व् सुन्दरम



५.विज्ञानं/ विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी



प्राम्भिक परीक्षा हेतु:

-NCERT ९,१० की बुक

-प्रतियोगिता दर्पण का सामान्य विज्ञानं अतिरिक्तांक



मुख्य परीक्षा हेतु :

-भारत में विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी- टाटा मैक्ग्राहिल या विवास पैनोरमा या सिविल सर्विसेस क्रोनिकल प्रकाशन की

-कोई एक-विज्ञानं प्रगति पत्रिका के नवीनतम साल-दोसाल के अंक-कंप्यूटर पर संक्षिप्त टिप्पणी युक्त कोई बुक



६.अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध / भारत के विदेश सम्बन्ध

-२१वी शताब्दी में अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध -पुष्पेश पन्त

-अंतर्राष्ट्रीय संगठन- पुष्पेश पन्त

-सिविल सेवा हेतु समर्पित पत्रिकाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध / भारत के विदेश सम्बन्ध विशेषांक



७.गणित एवं तर्कशक्ति

-प्रतियोगिया दर्पण अतिरिक्तांक



८.सांख्यिकी

-प्राम्भिक सांख्यिकी एवं भारतीय आर्थिक विकास -टी.आर.जैन एवं वि.के.ओहरी।या NCERT की सांख्यिकी की ११ की बुक





सफलता की शुभकामनाएँ
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !